Thursday, March 19, 2015


जलेबी -1

हैदराबाद की वो शाम आज भी मुझे याद है !कुछ यादें,  समय के इस बडे तुफान मे भी धुन्धली नहीं पडती है ! कुछ ऐसा ही प्रतित हुआ मुझे उस दिन !

किसी परियोजना (Project)  हेतु मै गया था हैदराबाद , अपने भैया के पास !

उस शाम भैया कार्यालय से जल्दी ही वापस आ गये थे ! घर मे आते ही भैया ने मुझसे कहा - " फटाफट तैयार हो जाओ, हमे बाहर जाना है ! "  इतना सुनते ही मै प्रसन्न हो गया ! किसी अभियन्ता (Engineer) को अगर घुमने या समय व्यतित करने क़ा जरिया बता दो ,फिर तो तुम देख सकते हो असिम प्रसन्नता उसके चेहरे पर, जो चमक परीक्षा के बाद विद्यार्थी के चेहरे पे होती है !

मै भैया के साथ बाहर आ गया तो भैया रास्ते मे एक जलेबी कि दुकान के सामने ठिठक गये ! बहुत भीड थी वहां , जैसे वर्षा हो रही हो , और एक ही छाता के निचे दस खडे हों ! मैने दुकानदार को देखने का असफल प्रयास किया और फिर इधर उधर नजरें दौडने लगा !

मैने देखा सामने दुर सडक पर , मजदूर सा प्रतित होता एक व्यक्ति हमारी ओर ही बढता चला आ रहा था ! उसके चलने के अन्दाज से ही पता चल रहा था कि वह अभी अभी काम करके लौटा है और बहुत थका हुआ  है ! सडक के दुसरी ओर लगे नल के किनारे वह रु्का और अपनी पगडी को अपने कमर पे बान्ध , कहने को तो उसने हाथ पैर ही धोये परन्तु मुझे तो वो नहाने से थोडा ही कम लगा ! फिर उसने अपने पगडी वाले कपडे से , जो की तौलिया प्रतीत हो रहा था , से अपने चेहरे को पोछते हुये से हमारी ओर आने लगा !

Sunday, March 8, 2015

तुम हसते बहोत हो !!

Wednesday, April 2, 2014

काटों से खेलना जानता तो

काटों से खेलना जानता तो , युं कली ही नहीं रहता,
फुल बनकर मुस्कुराता !!
कौन हुं मै , क्या है मतलब ,दौड कर रफ्तार पाता ,
खुद से बेगाना हुं मै , पर भीड मे मै दौड जाता !!
भीड मे मै खो गया हुं , अपनी पहचान ढुंढता हुं ,
उचीं उचीं दुर कहीं खाईयों मे , अकेले ही ग़ुजंता हुं !!
काटों से खेलना जानता तो , युं कली ही नहीं रहता,
फुल बनकर मुस्कुराता !!

अपनो से दुर जाकर , जीत की मुस्कान होती ,
दिन मे बेचैन रहता , रात्री ना साथ सोती !
खुद मे मै व्यस्त रहता , रिश्तो कि साख खोती !!
भेडों के इस झुन्ड मे दौडता हि जा रहा हुं !
कुछ उम्मीदें हैं मेरी , कुछ मै भी पाना चाहता हुं
पर जब देखता हुं चारो ओर , फिर मै सोचता हुं 
उम्मीदों कि है उम्र ही क्या ,
उम्मीदों कि है उम्र ही क्या !
रुको ऐ दुनि्या वालों , साथ मै भी आ रहा हुं !!
काटों से खेलना जानता तो , युं कली ही नहीं रहता,
फुल बनकर मुस्कुराता !!


Thursday, February 13, 2014

आज शायद फिर से दिल के किसी कोने मे हलचल हुई ! तो लिख हि लेता हुं ! मे्रा मानना है कि अगर दिल मे कोइ ठेस है तो या तो उसे किसी से बता देना चहिये या कही लिख
देना चाहिये , इससे दिल हल्का हो जाता है और इससे समस्या का समाधान भी निकल आता है !
जब इस दुनि्या मे हुम खुद को अकेला और कमजोर समझने लगते है , तो वो हमारे पतन का मार्ग है ! और ऐसे समय मे कोइ दुसरा हमारी मदद नही कर सकता !
अपनी मदद हमे खुद हि करनी है ,हमारा हौसला हि हमारा मार्गदर्शन करेगा ! हुमे खुद पे पु्रा विश्वास और यकीन होना चाहिये !
शायद कुछ ज्यादा हो गया , पर जो भी है यही सत्य है और इस विचार करना आपका भी काम है !  सोचते  रहिये!

 मै अकेला 

सैकड़ो की भीड़ मे , फिर अकेला चल दिया !!
राहें अनजान मुझसे , फिर अकेला चल दिया !!

कहने को अपने थे सारे , साथ रहा करते थे !
सबसे प्यारे दोस्त हो तुम , ये भी कहा करते थे !
एक छोटी आन्धी आई , मै अडीग खड़ा रहा !
सपनों की दुनिया में , मै युहीं जड़ा रहा !
सपनों से गिरा जब मै , वो भी मुझपे हसते थे !
नींव जिसकी गहरी समझी , तास के वो पत्ते थे !
राह में पत्थर थे इतने , फिर क्युं फिसल गया !!

सैकड़ो की भीड़ मे , फिर अकेला चल दिया !!
राहें अनजान मुझसे , फिर अकेला चल दिया !!

जिन्दगी के सफर मे ,  बिन मेघ बरसात थी !
प्यार से जो घर बनाया , वो अब बर्बाद थी !
नया था मौसम मगर ,  दुनिया अब भी वही थी !
लोग सारे भी वही थे , ईन्सानियत अब भी नहीं थी !
मेरी दुनिया भी वही थी , पर मै नहीं अब वो रहा !
बनती चिजे नष्ट होती , ये समय रुकता हैं कहाँ !
मै भी इन्सान हुं , आगे बढना जानता हुं !
सुनता अब भी हुं उनको , पर अब नहीं वो मानता हुं !
समय भी क्या चीज है , ज्ञ्यान हमको मिल गया !!

सैकड़ो की भीड़ मे , फिर अकेला चल दिया !!
राहें अनजान मुझसे , फिर अकेला चल दिया !!

इसी के साथ विदा लेता हु , मिलुंगा फिर यही पर , किसी नये उम्मीद और नये सोच के साथ !!

Tuesday, December 10, 2013

अपनें अफसाने भी थे कभी !!

किसी को डुब के चाहा, पर उसे मन्जुर ना था ये !
मेरी किस्मत अधुरी थी , मेरी दुनिया ना पुरी थी !
किसी के सपने देखे थे , मेरे बातो मे रहती थी !
अजब सी जिन्दगी है अब , कभी यादो मे बसती थी !
मनाया बोलके उसको , समझती ही नही मुझको !
मन्न्ते मान्ग ली मैने , बडी मजबूर लगती थी !

किसी को डुब के चाहा , पर उसे मन्जुर ना था ये !

हजारो उलझने तोडी , बहोत समझाया भी उसको !
अपनी थी     शायद , मना भी साफ करती थी !
ख्याल था उसको मेरा ,  विश्वास करती थी !
मेरी हर बात मे , मुझको बिल्कुल  समझती थी !
प्यार वो भी करती थी , मुझे विश्वास पुरा था !
जान कर अनजान थी शायद , मुझे इन्कार करती थी !

किसी को डुब के चाहा , पर उसे मन्जुर ना था ये !

अभी भी याद करता हु , भुला मै नही उसको !
बडी मासूम सी है वो , बहोत प्यारी सी लगती है !
मेरी आखो मे देखो तो , दिखेगी खुबसूरत वो !
पर ना जाने क्यु , मेरे दिल मे ही रहती है !
अब बहोत ही दुर हु उससे , फिर भी साथ है मेरे !
मै नही हसता , पर वो मेरी अहसासो मे हसती है !
मेरी हालत को वो देखती मजबूर सी ,
तरस खाती मुझपे , फिर जोर से हसती है !

किसी को डुब के चाहा , पर उसे मन्जुर ना था ये !



आज बस इतना ही , कुछ और नहीं कहुंगा !

Monday, October 7, 2013


वो छोटी लडकी-4

परन्तु वो छोटी लडकी , वो.........वहाँ छत पर नहीं थी ! मै घन्टो इन्त्जार करता रहा उसका , पर उसे नहीं आना था ,और वो नहीं आई ! मैने व्याकुल होकर माँ

से पुछा उस लडकी के बारे में ! माँ ने बताया की " वो छोटी लडकी अपने बुआ के घर चली गई है ! उसके बुआ कि तबियत ठिक नहीं रहती है और उन्हे घर के

काम करने मे परेशानी होती है ! वो छोटी लडकी अब वहीं रहेगी और अब तो वो बेचारी विद्यालय भी नहीं जाती ! "
पता नहीं क्युं मुझे अचानक बहुत गुस्सा आने लगा और मै अपने आपको बहुत असहाय महसुस करने लगा !

क्या समाज इस २१वीं सदी मे भी उन पुरानी दकियानुसी बुराईयों से बाहर नहीं निकल पाया है ?
क्या लोग अब भी लडकी को समाज का बोझ और एक घरेलु औरत समझते हैं जो बस घर के अन्दर हि
ठीक है ? क्या समाज अब भी लडकियों के महत्वाकांक्षा और आत्म्विश्वास से डरता हैं ! फिर मै सोचता हुँ क्या वाकई भारत तरक्की कर रहा है ????

ये घटना मुझे जीवनपर्यन्त याद रहेगी ! कुछ घटनायें होती है मनु्ष्य के जीवन मे जो उसे याद रहती है और उसे एहसास दिलातीं कि कितनी कमियाँ है अभी हमारे जीवन रुपी बगिया मे जिसे अभी हमे प्रारम्भ से सिंचना हैं वो छोटी लडकी मुझे मेरे अन्दर कि किसी कमी कि याद दिलाती रहेगी हमेशा ही ! ये कमी दुर होगी , जरुर दुर होगी और शायद मै कुछ कर सकु अपने उस अन्दर कि कमी को दुर करनी के लिये !!

अभी के लिये विदा लेता हुँ , फिर मिलेगें अपनी नई भावनाओं के साथ, अपने नये शब्दो के साथ और नई उम्मीदों के साथ !!