Friday, May 30, 2014

Wednesday, April 2, 2014

काटों से खेलना जानता तो

काटों से खेलना जानता तो , युं कली ही नहीं रहता,
फुल बनकर मुस्कुराता !!
कौन हुं मै , क्या है मतलब ,दौड कर रफ्तार पाता ,
खुद से बेगाना हुं मै , पर भीड मे मै दौड जाता !!
भीड मे मै खो गया हुं , अपनी पहचान ढुंढता हुं ,
उचीं उचीं दुर कहीं खाईयों मे , अकेले ही ग़ुजंता हुं !!
काटों से खेलना जानता तो , युं कली ही नहीं रहता,
फुल बनकर मुस्कुराता !!

अपनो से दुर जाकर , जीत की मुस्कान होती ,
दिन मे बेचैन रहता , रात्री ना साथ सोती !
खुद मे मै व्यस्त रहता , रिश्तो कि साख खोती !!
भेडों के इस झुन्ड मे दौडता हि जा रहा हुं !
कुछ उम्मीदें हैं मेरी , कुछ मै भी पाना चाहता हुं
पर जब देखता हुं चारो ओर , फिर मै सोचता हुं 
उम्मीदों कि है उम्र ही क्या ,
उम्मीदों कि है उम्र ही क्या !
रुको ऐ दुनि्या वालों , साथ मै भी आ रहा हुं !!
काटों से खेलना जानता तो , युं कली ही नहीं रहता,
फुल बनकर मुस्कुराता !!


Thursday, February 13, 2014

आज शायद फिर से दिल के किसी कोने मे हलचल हुई ! तो लिख हि लेता हुं ! मे्रा मानना है कि अगर दिल मे कोइ ठेस है तो या तो उसे किसी से बता देना चहिये या कही लिख
देना चाहिये , इससे दिल हल्का हो जाता है और इससे समस्या का समाधान भी निकल आता है !
जब इस दुनि्या मे हुम खुद को अकेला और कमजोर समझने लगते है , तो वो हमारे पतन का मार्ग है ! और ऐसे समय मे कोइ दुसरा हमारी मदद नही कर सकता !
अपनी मदद हमे खुद हि करनी है ,हमारा हौसला हि हमारा मार्गदर्शन करेगा ! हुमे खुद पे पु्रा विश्वास और यकीन होना चाहिये !
शायद कुछ ज्यादा हो गया , पर जो भी है यही सत्य है और इस विचार करना आपका भी काम है !  सोचते  रहिये!

 मै अकेला 

सैकड़ो की भीड़ मे , फिर अकेला चल दिया !!
राहें अनजान मुझसे , फिर अकेला चल दिया !!

कहने को अपने थे सारे , साथ रहा करते थे !
सबसे प्यारे दोस्त हो तुम , ये भी कहा करते थे !
एक छोटी आन्धी आई , मै अडीग खड़ा रहा !
सपनों की दुनिया में , मै युहीं जड़ा रहा !
सपनों से गिरा जब मै , वो भी मुझपे हसते थे !
नींव जिसकी गहरी समझी , तास के वो पत्ते थे !
राह में पत्थर थे इतने , फिर क्युं फिसल गया !!

सैकड़ो की भीड़ मे , फिर अकेला चल दिया !!
राहें अनजान मुझसे , फिर अकेला चल दिया !!

जिन्दगी के सफर मे ,  बिन मेघ बरसात थी !
प्यार से जो घर बनाया , वो अब बर्बाद थी !
नया था मौसम मगर ,  दुनिया अब भी वही थी !
लोग सारे भी वही थे , ईन्सानियत अब भी नहीं थी !
मेरी दुनिया भी वही थी , पर मै नहीं अब वो रहा !
बनती चिजे नष्ट होती , ये समय रुकता हैं कहाँ !
मै भी इन्सान हुं , आगे बढना जानता हुं !
सुनता अब भी हुं उनको , पर अब नहीं वो मानता हुं !
समय भी क्या चीज है , ज्ञ्यान हमको मिल गया !!

सैकड़ो की भीड़ मे , फिर अकेला चल दिया !!
राहें अनजान मुझसे , फिर अकेला चल दिया !!

इसी के साथ विदा लेता हु , मिलुंगा फिर यही पर , किसी नये उम्मीद और नये सोच के साथ !!

Tuesday, December 10, 2013

अपनें अफसाने भी थे कभी !!

किसी को डुब के चाहा, पर उसे मन्जुर ना था ये !
मेरी किस्मत अधुरी थी , मेरी दुनिया ना पुरी थी !
किसी के सपने देखे थे , मेरे बातो मे रहती थी !
अजब सी जिन्दगी है अब , कभी यादो मे बसती थी !
मनाया बोलके उसको , समझती ही नही मुझको !
मन्न्ते मान्ग ली मैने , बडी मजबूर लगती थी !

किसी को डुब के चाहा , पर उसे मन्जुर ना था ये !

हजारो उलझने तोडी , बहोत समझाया भी उसको !
अपनी थी     शायद , मना भी साफ करती थी !
ख्याल था उसको मेरा ,  विश्वास करती थी !
मेरी हर बात मे , मुझको बिल्कुल  समझती थी !
प्यार वो भी करती थी , मुझे विश्वास पुरा था !
जान कर अनजान थी शायद , मुझे इन्कार करती थी !

किसी को डुब के चाहा , पर उसे मन्जुर ना था ये !

अभी भी याद करता हु , भुला मै नही उसको !
बडी मासूम सी है वो , बहोत प्यारी सी लगती है !
मेरी आखो मे देखो तो , दिखेगी खुबसूरत वो !
पर ना जाने क्यु , मेरे दिल मे ही रहती है !
अब बहोत ही दुर हु उससे , फिर भी साथ है मेरे !
मै नही हसता , पर वो मेरी अहसासो मे हसती है !
मेरी हालत को वो देखती मजबूर सी ,
तरस खाती मुझपे , फिर जोर से हसती है !

किसी को डुब के चाहा , पर उसे मन्जुर ना था ये !



आज बस इतना ही , कुछ और नहीं कहुंगा !

Monday, October 7, 2013


वो छोटी लडकी-4

परन्तु वो छोटी लडकी , वो.........वहाँ छत पर नहीं थी ! मै घन्टो इन्त्जार करता रहा उसका , पर उसे नहीं आना था ,और वो नहीं आई ! मैने व्याकुल होकर माँ

से पुछा उस लडकी के बारे में ! माँ ने बताया की " वो छोटी लडकी अपने बुआ के घर चली गई है ! उसके बुआ कि तबियत ठिक नहीं रहती है और उन्हे घर के

काम करने मे परेशानी होती है ! वो छोटी लडकी अब वहीं रहेगी और अब तो वो बेचारी विद्यालय भी नहीं जाती ! "
पता नहीं क्युं मुझे अचानक बहुत गुस्सा आने लगा और मै अपने आपको बहुत असहाय महसुस करने लगा !

क्या समाज इस २१वीं सदी मे भी उन पुरानी दकियानुसी बुराईयों से बाहर नहीं निकल पाया है ?
क्या लोग अब भी लडकी को समाज का बोझ और एक घरेलु औरत समझते हैं जो बस घर के अन्दर हि
ठीक है ? क्या समाज अब भी लडकियों के महत्वाकांक्षा और आत्म्विश्वास से डरता हैं ! फिर मै सोचता हुँ क्या वाकई भारत तरक्की कर रहा है ????

ये घटना मुझे जीवनपर्यन्त याद रहेगी ! कुछ घटनायें होती है मनु्ष्य के जीवन मे जो उसे याद रहती है और उसे एहसास दिलातीं कि कितनी कमियाँ है अभी हमारे जीवन रुपी बगिया मे जिसे अभी हमे प्रारम्भ से सिंचना हैं वो छोटी लडकी मुझे मेरे अन्दर कि किसी कमी कि याद दिलाती रहेगी हमेशा ही ! ये कमी दुर होगी , जरुर दुर होगी और शायद मै कुछ कर सकु अपने उस अन्दर कि कमी को दुर करनी के लिये !!

अभी के लिये विदा लेता हुँ , फिर मिलेगें अपनी नई भावनाओं के साथ, अपने नये शब्दो के साथ और नई उम्मीदों के साथ !!

Tuesday, October 1, 2013

 
वो छोटी लडकी-3

तब माँ से उस लडकी के बारे मे पता चला ! उसके पिता पेशे से धोबी थे और शायद विधाता भी यही चाहते थे उसके पिता से ! शायद इसलिये असमय ही उसके पिता के दोनो पैर छिन लिये ! उसकी माँ एक घरेलु महिला थी , जो पति के कामों मे हाथ बटातीं थी ! पाँच बहनों मे सबसे बडी थी वो और कोई भाई न था उसका ! माँ ने बताया की वो सरकारी विद्यालय मे जाती है और घर आते ही अपने माँ बाप के कामों मे हाथ बटाती थी !
जब तक मैने वहाँ अपनी छुट्टीयाँ व्यतीत की, उसे रोज उसी छत पर खेलता हुआ देखता रहता ! कभी वो अकेले ही छत पर इधर से उधर दौडती रहती तो कभी बहनों के साथ खेलती रहती ! हमारे प्रान्गण मे बन्धे गाय को तो रोटी खिलाना वो कभी नहीं भुलती थी ! नित्य अपने माँ के हाथों मार खाना और फिर सब भुला कर अपने खेल मे मगन हो जाना उसकी आदतों मे शामील था शायद ! और ऐसे हि मेरी छुट्टियाँ कब समाप्त हो गयी , मुझे पता ही नहीं चला !
समय ने बडी तेजी से करवट बदली ! मै एक साल बाद फिर छुट्टियाँ बिताने घर आ गया ! परन्तु वो छोटी लडकी , वो.........वहाँ छत पर नहीं थी !

फिर मिलतें है अपने अगले और अंतीम भाग के साथ..........!!

Tuesday, September 24, 2013


वो छोटी लडकी-2

अपनी माँ को सामने देख एक बार तो वो हक्की बक्की हुई , और फिर रोने लगी ! पल भर के लिये चुप हुई उसकी छोटी बहन भी रोने लगी ! उसकी माँ अभी भी चिल्लाये जा रही थी " सारे कपडें बिखेर दियें हैं ! काम तो कुछ करती नहीं ,और बस काम बढाये रहती है ! अबकी बार आने दे तेरी बुआ को तुझे भी भेज दुगीं उनके साथ ही ! पुरे छत पर धमाचौकडी मचा रखी है इस लडकी ने ! "
और ना जाने क्या क्या बड्बडाते हुए उसकी माँ ने सारे कपडों को इक्कठा किया और वापस निचे लौट गयी ! माँ के निचे जाते ही वो छोटी लडकी एकदम से चुप हो गयी और अपनी छोटी बहन को देखा ,जो छत पर बिखरे ककंडो के साथ ना जाने किस दुनिया मे मगशूल थी ! वो छोटी लडकी उठी और कोई लोकगीत गाते हुए छत पर इधर से उधर कुदने लगी , शायद वो नाच रही थी ! तभी माँ की आवाज ने मेरा ध्यान भग़ं किया " खाना लगा दिया है , अब निचे आ जाओ और खाना खालो , जल्दी आ जाओ बेटा ! "
मैने माँ को आने को कह एक बार फिर उस छोटी लडकी को देखा जो सामने के तालाब को एकटक देखे जा रही थी ! फिर मै वापस निचे आ गया खाना खाने !
भोजन कर लेने के पश्चात भी मै उसी लडकी के ख्यालो मे ही डुबा रहा !
उम्र तकरीबन साल की होगी ! बाल बिखराये हुए , मैले और कहीं कहीं फटे हुए कपडें पहने और अपनी छोटी बहन को अपने गोद मे लिये वो मेरी ओर ऐसे देख रही है जैसे कुछ कहना चाहती है ! फिर से माँ ने ही मुझे मेरे ख्यालो से वापस लाया : " कहाँ खोये हुए हो सुबह से ? कोइ बात है क्या ? "
मैने हसते हुए माँ से कहा : " नहीं रे, ऐसी कोइ बात नहीं है ! अच्छा माँ , इक बात बताना , ये जो सामने वाले घर मे जो लोग रहतें है , क्या करतें हैं ! "
तब माँ से उस लडकी के बारे मे पता चला !

ये लडकी मुझे अपने परिवार का एक हिस्सा सा लगने लगी थी , उसके बारे मे तो अभी और भी लिखना  चाहता हुँ , पर कुछ बाद के लिये भी शेष रखता हुँ ! फिर मिलतें हैं आगे कि कहानी के साथ ,जल्दी ही .......!!!!